नियम और शर्तें:

1. पंजीकरण:
  • स्कॉलरशिप टेस्ट में शामिल होने के लिए, आवेदक को NEXT IAS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है।
  • अपनी सटीक और संपूर्ण जानकारी प्रदान करने तथा निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने पर ही पंजीकरण पूर्ण माना जाएगा।
  • 'NATIONAL स्कॉलरशिप टेस्ट' के लिए चुकाया गया पंजीकरण शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
2. छात्रवृत्ति पुरस्कार (Scholarship Award):
  • छात्रवृत्ति, NEXT IAS के केवल निम्नलिखित कोर्सेज के लिए ही उपलब्ध है:
  • ⦁ दिल्ली केंद्र: "सामान्य अध्ययन प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा फाउंडेशन कोर्स (सिविल सेवा परीक्षा, 2025)"। हिंदी और अंग्रेजी, दोनों माध्यम के कोर्सेज के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध है।
  • ⦁ जयपुर केंद्र: "सामान्य अध्ययन प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा फाउंडेशन कोर्स (सिविल सेवा परीक्षा, 2025)"। हिंदी और अंग्रेजी, दोनों माध्यम के कोर्सेज के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध है।
  • ⦁ भोपाल केंद्र: "सामान्य अध्ययन प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा फाउंडेशन कोर्स (सिविल सेवा परीक्षा, 2025)"। केवल अंग्रेजी माध्यम के कोर्स के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध है।
  • छात्रवृत्ति की राशि एडमिशन के समय 'सामान्य अध्ययन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा फाउंडेशन कोर्स' की ट्यूशन फीस के साथ समायोजित की जाएगी।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए छात्र 31 जुलाई 2024 तक किसी भी सामान्य अध्ययन प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा फाउंडेशन बैच में प्रवेश ले सकते हैं। लेकिन अपनी सीट आरक्षित करने के लिए आपको एक अस्थायी समय सीमा से पहले मामूली पुष्टिकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • छात्रवृत्ति की राशि किसी अन्य अभ्यर्थी या कोर्स के लिए हस्तांतरणीय नहीं है।
  • छात्रवृत्ति पुरस्कार के संबंध में NEXT IAS का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।
3. निर्योग्यता:
  • पंजीकरण फॉर्म में गलत या भ्रामक जानकारी उपलब्ध कराने पर आवेदक को तत्काल प्रभाव से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  • परीक्षा के दौरान नकल या अन्य किसी भी प्रकार के कदाचार में लिप्त पाए जाने पर आवेदक को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  • अभ्यर्थी की निर्योग्यता की स्थिति में पंजीकरण शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
4. परीक्षा विवरण:
  • NEXT IAS को किसी भी समय परीक्षा की तिथि में परिवर्तन करने का अधिकार है। किसी भी प्रकार के संशोधन की स्थिति में, पंजीकृत विद्यार्थियों को सूचित कर दिया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्र का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाता है। हम आवेदकों को उनका पसंदीदा परीक्षा केंद्र आवंटित करने का हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन परिस्थितियों की माँग के अनुरूप, किसी आवेदक को, कोई भी परीक्षा केंद्र आवंटित करने का पूर्ण अधिकार NEXT IAS के पास सुरक्षित है।
  • NST की उत्तर कुंजी से विवाद की स्थिति में NEXT IAS का निर्णय अंतिम होगा।
5. कोर्स ज्वॉइन करने के लिए NEXT IAS केंद्रों के वरीयता-क्रम का चयन:
  • NEXT IAS के विभिन्न केंद्रों पर 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर सीटें उपलब्ध हैं।
  • 2 कोर्स ज्वॉइन करने के लिए आवेदक ने जो केंद्र पंजीकरण फॉर्म में भरा है, इस बात की गारंटी नहीं है कि आवेदक को उसी केंद्र में एडमिशन मिल जाएगा। एडमिशन की अंतिम स्थिति, NEXT IAS के संबंधित केंद्र पर उपलब्ध सीटों की संख्या पर निर्भर करती है।
6. परिवर्तन और निरस्तीकरण:
  • स्कॉलरशिप टेस्ट को किसी भी समय परिवर्तित या निरस्त करने का पूर्ण अधिकार NEXT IAS के पास है।
  • स्कॉलरशिप टेस्ट को निरस्त किए जाने की स्थिति में, सभी पंजीकृत आवेदकों को सूचित कर दिया जाएगा।
icon